Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : 5500 happy cards reached Charkhi Dadri Roadways Depot
{"_id":"6720f917940ef821030dc4b6","slug":"video-5500-happy-cards-reached-charkhi-dadri-roadways-depot","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी रोडवेज डिपो में पहुंचे 5500 हैप्पी कार्ड, तीन दिन में ले चुके एक हजार पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी रोडवेज डिपो में पहुंचे 5500 हैप्पी कार्ड, तीन दिन में ले चुके एक हजार पात्र
चरखी दादरी जिले के 5500 लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड दादरी डिपो में पहुंच चुके हैं। अब लाभार्थी बस स्टैंड पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त एक हजार किलोमीटर मुफ्त सफर का लाभ उठा सकते हैं। पिछले तीन दिनों से वितरण कार्य जारी है। अब तक 1000 लाभार्थी अपने कार्ड प्राप्त कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले जिले के 44,000 लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए थे। चुनाव में आचार संहिता लगने और हैप्पी कार्ड पर पीएम का फोटो लगा होने के चलते वितरण बंद कर दिया गया था। आचार संहिता हटने के बाद वीरवार को ही नए 5500 हैप्पी कार्ड तैयार कर दादरी रोडवेज डिपो में भेजे गए हैं। हैप्पी कार्ड आते ही डिपो अधिकारियों ने काउंटर सुविधा फिर से चालू कर वितरण शुरू करवा दिया। बूथ नंबर 9 के पास विशेष काउंटर लगाया गया है। प्रतिदिन 300 से 400 लोग बस स्टैंड हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। सोमवार को विभाग की ओर 300 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए।
मैसेज दिखाने पर मिलेगा कार्ड
लाभार्थी का कार्ड डिपो पहुंचने पर उसके फोन नंबर हैप्पी कार्ड लेने का मैसेज आ रहा है। केवल मैसेज दिखाने पर ही लाभार्थी को कार्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन पत्र व फैमिली आईडी भी दिखाने होंगे। कार्ड वितरण का समय सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान लाभार्थी अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।