Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat/Gohana: Ashu Malik, who returned after winning gold at the Asian Games, welcomed with a victory procession.
{"_id":"6abd299ed58c434562014792","slug":"video-sonipatgohana-ashu-malik-who-returned-after-winning-gold-at-the-asian-games-welcomed-with-a-victory-procession-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत\/गोहाना: एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतकर लौटे आशु मलिक का विजय जुलूस निकालकर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत/गोहाना: एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतकर लौटे आशु मलिक का विजय जुलूस निकालकर स्वागत
सोनीपत/गोहाना। गांव खानपुर कलां के कबड्डी खिलाड़ी आशु मलिक बुधवार को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटे। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खुली जीप में विजय जुलूस निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर विधायक देवेंद्र काद्यान ने आशु मलिक को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि आशु मलिक की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स के कबड्डी फाइनल में आशु ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विधायक ने कहा कि आशु मलिक क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान आशु के पिता रमेश मलिक, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल, बलबीर पहल, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र दूहन, दिलावर और जोगेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।