Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: BPL families from Ishapur Khedi staged a protest demanding possession of their plots.
{"_id":"6abd01fb049b693b230b3fd1","slug":"video-sonipat-bpl-families-from-ishapur-khedi-staged-a-protest-demanding-possession-of-their-plots-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत। प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर ईशापुर खेड़ी के बीपीएल परिवारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत। प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर ईशापुर खेड़ी के बीपीएल परिवारों ने किया प्रदर्शन
सोनीपत। ईशापुर खेड़ी के बीपीएल परिवारों ने अपने आवंटित प्लाटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर उन्हें प्लाटों का कब्जा दिलाने की मांग की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने परिवारों की मांग का समर्थन किया।
जिला पार्षद ने कहा कि गरीब परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीपीएल परिवारों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पात्र परिवारों को उनके अधिकार दिलाने की मांग की।
मौके पर पहुंची उपायुक्त नेहा सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले से संबंधित कार्रवाई न्यायालय में चल रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी मामले में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को 10 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो वे पशुओं के साथ कार्यालय के सामने दोबारा धरना देंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की वजह से गरीब परिवारों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान सरपंच सनी पांचाल, कर्मबीर, सुरेश, राजेंद्र, संदीप, कुलदीप राजवंशी, कविता, सुनीता, बबीता, सुरेश, धर्मेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।