Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Message of national unity conveyed through ‘Rangoli Rashtra’ at Ekta Sports University.
{"_id":"6ace69081122bb01fb03c336","slug":"video-sonipat-message-of-national-unity-conveyed-through-rangoli-rashtra-at-ekta-sports-university-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: एकता खेल विश्वविद्यालय में ‘रंगोली राष्ट्र’ से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: एकता खेल विश्वविद्यालय में ‘रंगोली राष्ट्र’ से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
सोनीपत। गांव राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में मंगलवार को ‘रंगोली राष्ट्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइंग शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्राकृतिक रंगों से भारत का नक्शा तैयार किया। मानव श्रृंखला के रूप में बनाई गई इस आकर्षक रंगोली के माध्यम से अनेकता में एकता और विकसित भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि और मेयर राजीव जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया है। रंगोली में विद्यार्थियों की भावनाएं, विचार और देश के प्रति समर्पण झलकता है। भारत विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाजों वाला देश है, लेकिन विविधताओं के बावजूद सभी एकता के सूत्र में बंधे हैं। यही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना है।
मेयर राजीव जैन ने रंगोली बनाने में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रंगोली देश की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि रंगोली के विभिन्न रंग एकता के सूत्र में बंधने का संदेश देते हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों के लिए एक महीने को समर्पित करने की जानकारी देते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने, खेलों को प्रोत्साहित करने और स्वच्छता के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज और गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने लोगों से अभियान की गतिविधियों में भाग लेने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस दौरन वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला महामंत्री नीरज ठरू, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।