{"_id":"6aef83f7475ed19fe404dc1f","slug":"eight-city-squares-and-three-entry-gates-illuminated-for-deepotsav-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163616-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दीपोत्सव पर रोशनी से जगमगाए शहर के आठ चौक और तीन प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दीपोत्सव पर रोशनी से जगमगाए शहर के आठ चौक और तीन प्रवेश द्वार
विज्ञापन
। दीपावली के अवसर पर शहर को रोशनी से सजाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के आठ प्रमुख चौक और तीन प्रवेश द्वारों को रंग-बिरंगी सजावटी लाइटों से रोशन किया गया है। नगर निगम की ओर से लगाई गई इन लाइटों से शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ गई है। शाम होते ही चौक-चौराहे और प्रवेश द्वार रोशनी से जगमगाने लगे हैं।
नगर निगम ने दीपावली से पहले शहर को आकर्षक रूप देने के लिए प्रमुख स्थानों पर सजावटी लाइटें लगाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत चौक-चौराहों के साथ शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों के द्वारों को भी रोशनी से सजाया गया है। इससे दूसरे शहरों और आसपास के क्षेत्रों से सोनीपत आने वाले लोगों को भी शहर का आकर्षक स्वरूप देखने को मिल रहा है।
प्रमुख चौक और प्रवेश द्वारों पर विशेष सजावट
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा तीन प्रवेश द्वारों को भी रोशनी से सजाया गया है। नगर निगम का उद्देश्य दीपावली के त्योहार पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के साथ लोगों को उत्सव का माहौल देना है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे यह स्थान शाम के समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। योजना के तहत मुरथल रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक, बस अड्डे के पास देवीलाल चौक, सुभाष चौक और मुरथल अड्डा स्थित पं. श्रीराम शर्मा चौक, विश्वकर्मा चौक, विवेकानंद चौक, महाराणा प्रताप चौक सहित प्रमुख स्थानों को रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
नगर निगम की ओर से त्योहार के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। चौक-चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था से शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिला है। दिवाली पर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने का प्रयास किया गया है।
अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।