Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jhajjar mandi begins filling up with paddy

Sonipat News: धान की फसल से भरने लगी झज्जर मंडी, खरीद व उठान धीमा

Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar mandi begins filling up with paddy
07jjrp18- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में किसानों की तरफ से लाई गई फसल। संवाद
झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में धान की फसल का उठान धीमी गति से चल रहा है। गोदामों में श्रमिकों की कमी के चलते फसल का उठान धीमा चल रहा है। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में झज्जर मंडी में धान की फसल की आवक में तेजी है, लेकिन कम फसल की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन


झज्जर अनाज मंडी में फसल का धीमा उठान होने के चलते मंडी भरी हुई नजर आने लगी है। इस दौरान कई किसानों को फसल लेकर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक होने के चलते खरीद नहीं की जा रही है। इस कारण भी झज्जर मंडी में धान की फसल अधिक नजर आ रही है।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों में बाजरे व धान की फसल की आवक लगातार जारी है। पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। इसके अलावा अन्य किस्म के धान व बाजरे की प्राइवेट खरीद चल रही है। वहीं, मंडियों में अलग-अलग किस्मों के धान की फसल की बोली लगाई जा रही है, जिसकी खरीद प्राइवेट खरीदारों की तरफ से की जा रही है। इसके अलावा बाजरे व धान की फसल की खरीद के बाद उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफको केंद्र से 600 बैग डीएपी बांटा

शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र से शनिवार को करीब 600 बैग डीएपी आने वाले किसानों को वितरित किया गया। बचा हुआ डीएपी आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा। इफको केंद्र के बिक्री सहायक संदीप ने बताया कि शनिवार को 600 बैग डीएपी आने वाले किसानों को वितरित किया गया है। शुक्रवार को 250 बैग डीएपी बांटा गया था। अभी करीब 150 बैग डीएपी बचा हुआ है।

बाजरे व धान की आवक व प्राइवेट खरीद

जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 12847 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 387303.60 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। बाजरे की प्राइवेट खरीद जारी है। अब तक झज्जर मंडी में 157000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है। झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 4000 क्विंटल धान की प्राइवेट खरीद हुई है। इस दौरान 1509 व 1692 किस्म का मशीन का धान 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। वहीं, हाथ का धान 4300 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके अलावा 1121 किस्म का हाथ का धान 5000 से 5250 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके साथ ही 1718 किस्म का धान 4900 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया है।

पीआर धान की सरकारी खरीद

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 719 किसानों से 37527.80 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से अब तक 276 किसानों के 15933.30 क्विंटल पीआर धान की नीलामी हुई है, जिसमें से 198 किसानों के 11938.10 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद हुई है, जो वेयरहाउस एजेंसी की तरफ से की जा रही है। इसके साथ ही 7334.60 क्विंटल पीआर धान का उठान भी किया जा चुका है।

वर्जन

अनाज मंडी झज्जर में बाजरे व धान की आवक व खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीदारों की तरफ से बाजरे व धान की अलग-अलग किस्मों की खरीद की जा रही है। इसके अलावा अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद चल रही है। अब तक झज्जर मंडी में 157000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है।


कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर

वर्जन

अनाज मंडी झज्जर में पिछले तीन दिनों से कम फसल खरीदी जा रही है, जिसके साथ कम फसल का ही उठान हो रहा है। गोदामों में श्रमिकों की कमी के चलते फसल का उठान कम मात्रा में चल रहा है।

विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed