Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sehwag School becomes champion in cricket tournament

Sonipat News: क्रिकेट स्पर्धा में सहवाग सहवाग स्कूला बना चैंपियन

Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sehwag School becomes champion in cricket tournament
07jjrp10- झज्जर। प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीम। स्रोत- स्
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल झज्जर की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी कैम्ब्रिज इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल झज्जर ने अर्वाचीन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार को 9 विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्वाचीन भारती भवन स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। इसके जवाब में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीम की जीत में शौर्यांश आनंद की भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। वीर ने भी 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा गेंदबाजी में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के वीर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि शौर्यांश आनंद, अक्षय गोयल और निश्चल बैदेटी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी सहवाग स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शौर्यांश आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके साथ ही अक्षय गोयल को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

समापन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सरनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed