फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Athletes should avoid doping and focus on preparations for the 2036 Olympics; PM conveys message during 'Khelo India Samvad'.

सोनीपत: डोपिंग से बचकर 2036 ओलंपिक की तैयारियों पर ध्यान दें खिलाड़ी, पीएम ने खेलो इंडिया संवाद में दिया संदेश

Thu, 27 Aug 2026 05:42 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:42 PM IST
Sonipat: Athletes should avoid doping and focus on preparations for the 2036 Olympics; PM conveys message during 'Khelo India Samvad'.
सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जेन-जी खिलाड़ियों व युवा खेल प्रतिभाओं से डोपिंग से बचने व वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारियों पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही भारत के खेल भविष्य व वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तैयारियों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भारत को अधिक से अधिक खेल विधाओं में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने ओलंपिक की विभिन्न स्पर्धाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कई ऐसे खेल हैं, जिनमें भारत की भागीदारी अभी सीमित है। उन्होंने कहा, “जिस खेल में हम भाग ही नहीं लेते, उसमें पदक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।” उन्होंने कहा कि भविष्य में कम भागीदारी वाले खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजित होने की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से देश के खेल भविष्य को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद के दौरान पीएम ने डोपिंग के खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को डोपिंग से होने वाले व्यक्तिगत और खेल कॅरिअर से जुड़े नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं नैतिक खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, एशियन चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्डी सरिता मोर व राई विधानसभा के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रतिनिधि शिव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और खेल कॅरिअर को लेकर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का खिलाड़ियों के साथ यह संवाद युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी है तथा इससे उन्हें देश के खेल भविष्य में अपनी भूमिका को लेकर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शामली में यू-ट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग

टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिवसीय धरना शुरू

27 Aug 2026

शिक्षक संघ का प्रांतीय-जिला सम्मेलन आयोजित

27 Aug 2026

नेशनल नॉर्थ रोल बॉल चैंपियनशिप 29 से

27 Aug 2026

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, सामान फेंका

27 Aug 2026
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प की टीम

27 Aug 2026

Video: अमर उजाला प्रेस पहुंचे सेंट जोसफ स्कूल के बच्चे, जाना कैसे छपता है अखबार

27 Aug 2026
विज्ञापन

मजीठा के चविंडा देवी में सीएम भगवंत मान की लोक मिलनी

27 Aug 2026

कन्नौज: नादेमऊ ग्राम सचिवालय को चोरों ने बनाया निशाना, छत से सोलर पैनल चोरी

27 Aug 2026

उरई: टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ी स्कूल बस, छह बच्चे सुरक्षित

27 Aug 2026

जगराओं के बस स्टैंड पर धरने पर बैठे कर्मी

27 Aug 2026

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद ने एक पेड़ मां के नाम तहत शहीद भगत सिंह कॉलेज में मनाया वन महोत्सव

सिरमौर: नाहन में वार्ड नंबर दो के लोगों ने डीसी से उठाई नाले के पुनर्निर्माण की मांग

27 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 22वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन

अलीगढ़ में बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

27 Aug 2026

हमीरपुर: मोरसू के पास टैक्सी-ट्रक की टक्कर, एक यात्री की मौत

बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया अखंड पाठ, 29 अगस्त को पड़ेगा भोग

27 Aug 2026

सोनीपत में रक्षाबंधन से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर रही भीड़

27 Aug 2026

जान जोखिम में डालकर सफर: रक्षाबंधन पर जाने वालों की बल्लभगढ़ बस डिपो में भारी भीड़, छत पर बैठे यात्री

27 Aug 2026

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, चेयरमैन और ईओ के कार्यालय में फेंका कचरा

27 Aug 2026

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर पहुंचे

ग्रेटर नोएडा: महिला थाना में 'दोस्त पुलिस', बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

27 Aug 2026

जोधपुर की मशहूर मावा कचौड़ी का स्वाद आज भी लोगों को बनाता है दीवाना

27 Aug 2026

चीनी हुई महंगी तो फीकी पड़ सकती है त्योहारों की मिठास, जयपुर के मिठाई कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

27 Aug 2026

Bihar: ग्लेशियर त्रासदी, बाढ़ और छात्र आंदोलन पर श्याम रजक का बड़ा बयान

27 Aug 2026

महंगी चीनी से लोगों को राहत, अलीगढ़ में व्यापारी देंगे लोगों को सस्ती चीनी

27 Aug 2026

रक्षाबंधन को लेकर मेरठ के सदर बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, राखी और लुंबा खरीदने उमड़ीं बहनें

27 Aug 2026

सुधार में पंजाब बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे शिक्षक

27 Aug 2026

फिरोजपुर के गांव बनांवाली में पूर्व कांग्रेसी सरपंच पर फायरिंग

Mandi: धर्मपुर के चोलगढ़ स्कूल में शिक्षक नहीं, 14 पद खाली; सड़क-बस सेवाओं पर भी उठे सवाल

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed