Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Roadways exam held a day before Raksha Bandhan; crowds of passengers throng the bus stand.
{"_id":"6a904874e0f49c8873011448","slug":"video-sonipat-roadways-exam-held-a-day-before-raksha-bandhan-crowds-of-passengers-throng-the-bus-stand-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रक्षाबंधन से एक दिन पहले रोडवेज की परीक्षा, बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रक्षाबंधन से एक दिन पहले रोडवेज की परीक्षा, बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले वीरवार को सोनीपत रोडवेज के सामने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती रही। बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजने के बाद महिलाओं की संख्या और बढ़ गई। दिनभर बसों में सीट हासिल करने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को समय पर बस उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस अड्डे पर इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया, जबकि फील्ड में तैनात कुछ कर्मचारियों को भी व्यवस्था संभालने के लिए बुलाया गया। डिपो की करीब 196 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सड़कों पर दौड़ती रहीं। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को विशेष सुविधा देते हुए हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। सरकार के आदेशानुसार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाएं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चे निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा हरियाणा के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ की सीमा के भीतर आने-जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों में भी लागू रहेगी।
निशुल्क यात्रा की सुविधा से महिलाओं को मायके या भाइयों के घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज के लिए शुक्रवार को भी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखना किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।