Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Farmers' meeting at sugar mill; demand to set sugarcane price at ₹600 per quintal.
{"_id":"6a90486395c7234167075ac4","slug":"video-sonipat-farmers-meeting-at-sugar-mill-demand-to-set-sugarcane-price-at-rs600-per-quintal-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: चीनी मिल में किसानों की बैठक, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: चीनी मिल में किसानों की बैठक, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल परिसर स्थित किसान भवन में बुधवार को किसानों की अहम बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में गन्ने के दाम बढ़ाने समेत किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। किसानों ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि जब बाजार में चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो गन्ना उत्पादक किसानों को उसका उचित लाभ क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि गन्ने के बढ़ते उत्पादन खर्च को देखते हुए किसानों को बेहतर मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने एकजुट होकर सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की।
इस मांग को लेकर किसानों ने 3 सितंबर को यमुनानगर के रादौर में बड़ी किसान महापंचायत आयोजित करने का एलान किया है। महापंचायत में विभिन्न क्षेत्रों से किसान और किसान नेता शामिल होकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। बैठक में सहकारी चीनी मिल की व्यवस्थाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। चढ़ूनी ने कहा कि मिल प्रबंधन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे किसानों को गन्ना लाने, तौल कराने और अन्य प्रक्रियाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।
वहीं, विधानसभा में हुए हंगामे और कांग्रेस विधायकों के निलंबन के मुद्दे पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। विधायक विधानसभा में जनता की समस्याएं और आवाज उठाने के लिए चुने जाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।