{"_id":"6a9045468b85fa6be00fffd4","slug":"government-school-ahulana-team-tops-grammar-quiz-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159495-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्याकरण प्रश्नोत्तरी में राजकीय स्कूल आहुलाना की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्याकरण प्रश्नोत्तरी में राजकीय स्कूल आहुलाना की टीम अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रिंढ़ाणा गांव स्थित राजकीय स्कूल में खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कथूरा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रवीन मलिक ने की। कविता पाठ, अधूरी कविता पूर्ण करना, स्वरचित कहानी लेखन, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी आदि प्रतिस्पर्धा करवाई गई।
व्याकरण प्रश्नोत्तरी में राजकीय स्कूल आहुलाना, कविता पाठ में राजकीय स्कूल, मदीना, भाषण व नारा लेखन में राजकीय स्कूल आहुलाना, निबंध लेखन में राजकीय स्कूल धनाना, चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल भावड़ तथा दृश्य वर्णन में राजकीय स्कूल छिछड़ाना की टीम विजेता रही। प्राचार्य प्रवीन मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ज्योति, संगीता, संदीप, राममेहर, अनिल, मनोज कुंडू आदि उपस्थित थे।