फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the strike, the situation is becoming uncontrolled, garbage is everywhere in the city.

Sonipat News: हड़ताल से हालात हो रहे बेलगाम, शहर में हर ओर कूड़ा

Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike, the situation is becoming uncontrolled, garbage is everywhere in the city.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। निस्तारण नहीं होने के शहर में करीब 950 टन कूड़ा फैला है। वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल को 30 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
सोनीपत के अलावा गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी सफाई कर्मचारियों के धरने जारी रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। अन्याय के विरुद्ध-न्याय युद्ध मंच के संस्थापक देवेंद्र गौतम ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में सोनीपत को मिले सम्मान के पीछे सफाई कर्मचारियों की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

वही आज कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और शहर गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार और प्रशासन के लिए आत्ममंथन का विषय है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारी संगठनों के साथ जल्द बैठक कर लिखित समझौता करने और जायज मांगों पर निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था तत्काल बहाल कराने की अपील की। देवेंद्र गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के नेतृत्व द्वारा आगे तय की जाने वाली लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रणनीति में न्याय युद्ध मंच उनके साथ खड़ा रहेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को स्थायी नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल रही है और ग्रुप-डी पदों में भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती की मांग उठाई। धरने पर कमलेश, कांता, बबीता, राजरानी, ओमप्रकाश, विजय कुमार, संदीप अतील, यशेंद्र, बोबीराम, मनोज कुमार, सत्यवान, धर्मेंद्र, नितिन शर्मा, अजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
सफाई-दमकल कर्मियों की हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ी, शहर में 950 टन कूड़ा जमा
हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था, 950 टन कूड़े ने बढ़ाई परेशानी
30 अगस्त तक जारी रहेगी सफाई-दमकल कर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर कूड़े का अंबार

हड़ताल का असर: शहर में 950 टन कूड़ा जमा, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

सफाईकर्मियों की हड़ताल लंबी खिंची, शहर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था चरमराई

950 टन कूड़े के ढेर से बेहाल शहर, 30 अगस्त तक हड़ताल से राहत नहीं

सफाई-दमकल कर्मियों की हड़ताल से संकट गहराया, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर

हड़ताल ने रोकी सफाई व्यवस्था की रफ्तार, 950 टन कूड़ा जमा होने से बढ़ी परेशानी

सफाईकर्मियों की हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ी, कूड़े के ढेर से लोग परेशान

शहर में सफाई संकट गहराया, हड़ताल के चलते 950 टन कूड़ा जमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed