फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers in Kharkhoda opposed the installation of poles for the Sikar-Narela power grid line.

Sonipat News: खरखौदा में सीकर-नरेला पावर ग्रिड लाइन के खंभे लगाने का किसानों ने किया विरोध

Thu, 27 Aug 2026 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Kharkhoda opposed the installation of poles for the Sikar-Narela power grid line.
सोहटी में पावर ग्रिड की कार्रवाई का विरोध करते किसानों को समझाते डीसीपी नरेंद्र कादियान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा(सोनीपत)। सीकर-नरेला पावर ग्रिड लाइन के खंभे लगाने की प्रक्रिया शुरू होते ही किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। वीरवार को सोहटी गांव की पंचायती जमीन पर खंभों के बेस के लिए खुदाई शुरू हुई। किसान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बिजेंद्र नांदल की देखरेख में कंपनी ने काम शुरू किया। भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। किसानों ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने करीब 15 किसानों को हिरासत में लिया। देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। शाम चार बजे किसानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह बिजली लाइन राजस्थान के सीकर से दिल्ली के नरेला तक बिछाई जा रही है। यह खरखौदा क्षेत्र के पहलादपुर, किढौली, सोहटी और निजामपुर खुर्द गांवों से होकर गुजरेगी। प्रशासन सरकार के निर्धारित नियमों के तहत मुआवजा देने की बात कह रहा है। वीरवार को तीन एसीपी की अगुवाई में पुलिस बल के साथ कंपनी की टीम सोहटी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मुआवजा राशि पर सहमति और भुगतान के बिना काम शुरू नहीं होना चाहिए। किसानों की हिरासत के बाद भारतीय किसान यूनियन के सदस्य शाम चार बजे शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की अगुवाई में पंचायत हुई। इसमें प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई।
इंसेट
पावर ग्रिड लाइन के 22 खंभे लगाए जाएंगे
खरखौदा क्षेत्र में पावर ग्रिड लाइन के कुल 22 खंभे लगाए जाएंगे। पहलादपुर में छह, सोहटी में 10, निजामपुर खुर्द में चार और किढौली में दो खंभे लगेंगे। प्रशासन ने पहलादपुर के लिए 4 करोड़ 8 लाख 33 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया है। सोहटी, निजामपुर खुर्द और किढौली के लिए भी क्रमशः 4 करोड़ 50 लाख 41 हजार रुपये, 4 करोड़ 62 लाख 75 हजार रुपये और 2 करोड़ 93 लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ दरें हैं। किसान इन्हीं निर्धारित दरों का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने 30 अगस्त को सोहटी के स्टेडियम में अगली पंचायत बुलाई है।

इंसेट
फिलहाल किसी किसान के खेत में काम नहीं हो रहा
डीसीपी नरेंद्र कादियान ने कहा कि फिलहाल किसी किसान के खेत में काम नहीं हो रहा है। पंचायती जमीन पर खंभों के लिए खुदाई की जा रही है। इसके बावजूद किसान विरोध करते रहे। इसके चलते पुलिस ने करीब 15 किसानों को हिरासत में लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed