फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Seva Sankalp Abhiyan': 'Aashirwad Ka Diya' program to be held across the district on September 17 – DC Neha Singh

सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को जिलाभर में आयोजित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम - डीसी नेहा सिंह

Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 PM IST
'Seva Sankalp Abhiyan': 'Aashirwad Ka Diya' program to be held across the district on September 17 – DC Neha Singh
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के सभी संबंधित विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सोनीपत स्थित खाटू श्याम मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान खाटू श्याम मंदिर में पांच हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलाभर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गन्नौर में रेल कोच रिनोवेशन फैक्ट्री, अंतरराष्ट्रीय फल-फूल एवं सब्जी मंडी गन्नौर तथा श्री गुप्ती धाम जैन मंदिर में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। खरखौदा में लघु सचिवालय, मारुति कार कंपनी, यूएनओ मिंडा कंपनी, खांडा स्थित बंदा वीर बैरागी मंदिर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खांडा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार गोहाना में रेलवे स्टेशन गोहाना, बाबा बल्लेगिरी मंदिर गांव रिढाना, राजकीय महाविद्यालय गोहाना तथा मदनलाल ढींगरा पार्क एवं स्टेडियम में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। गांव रिढाना स्थित बाबा भल्लेगिरी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सोनीपत क्षेत्र में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई, डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई, दादा कुशाल सिंह दहिया बढ़खालसा स्मारक, स्वर्ण जयंती पार्क सोनीपत तथा जिला के पांचों द्वार, युधिष्ठिर द्वार, भीम द्वार, अर्जुन द्वार, नकुल द्वार एवं सहदेव द्वार पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वर्ण प्रस्थ म्यूजियम, नगर निगम कार्यालय सोनीपत, लघु सचिवालय सोनीपत, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मुरथल, रेलवे स्टेशन सोनीपत, ककरोई रोड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मुरथल, राई एवं लिवान में अपशिष्ट जल निकासी की व्यवस्था से संबंधित स्थल, जाट जोशी एवं राठधाना अमृत सरोवर, कुमासपुर नंदीशाला तथा हरसाना नंदीशाला सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला के सभी बूथों पर भी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला में नव निर्मित सभी सरकारी भवनों, बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स, अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए और कार्यक्रमों का समुचित दस्तावेजीकरण भी किया जाए। उन्होंने नगर निगम की संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर में जहां-जहां फव्वारे स्थापित हैं, उन सभी फव्वारों की लाइटिंग सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें 17 सितंबर को पूर्ण रूप से संचालित किया जाए, ताकि शहर में उत्सव जैसा वातावरण बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला की सभी गौशालाओं में हवन करवाने के साथ दीप प्रज्वलन का कार्य भी किया जाएगा। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, गौशालाओं तथा एनजीओ को भी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, ताकि अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत जिला मे ब्लाॅक स्तर पर तीन दिन विशेष कैंप आयोजित किए जाएगे व निगम क्षेत्र मे तीन दिन, परिषद मे दो दिन व पालिका मे एक दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किए जाएगे। उन्होने वीसी के माध्यम से जुडे सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वो आज सांय तक तिथि व स्थान का चयन कर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को आपसी समन्वय के साथ सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा सेवा, विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अर्तगत शहर के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीईओ जिला परिषद डाॅ. अनमोल, सीटीएम सिमरन, जेसी एमसी मीतू धनखड़, डीईओ नवीन गुलिया, सीएमओ डाॅ. अलंकृता, पीओ प्रवीन कुमारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई ‘हमारे राम’ नाटक की टीम, आशुतोष राणा बोले- आध्यात्मिक शांति मिली

16 Sep 2026

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर बारिश! 26 जिलों में यलो अलर्ट

16 Sep 2026

गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई

16 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल के गेट पर लगा जाम पांच एंबुलेंस जाम में फंसी

16 Sep 2026

VIDEO: नगर पालिका परिसर के मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर पोती कालिख, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

16 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: धान की फसल पर पत्ता लपेट कीड़े का प्रकोप, किसान परेशान

16 Sep 2026

VIDEO: छह घंटे में चोरी की ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

16 Sep 2026

रतलाम: छात्रा के सुसाइड पर मचा बवाल, नकल की पर्ची मिलने पर टीचर ने क्लास से बाहर निकाला, लगाई फांसी

16 Sep 2026

बहादुरपुर गोलीकांड में बड़ा एक्शन: अंटू ईस्सर गिरफ्तार, गंगा ब्रिज के शव से जुड़ी कड़ियां खंगालेगी पुलिस

16 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, राजसी शृंगार कर दिया ॐ नमः शिवाय का संदेश

16 Sep 2026

रिश्वत के आरोप में चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई; VIDEO

16 Sep 2026

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच खुला गजानन का पट्ट, VIDEO

16 Sep 2026

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed