Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation cracks down on 10 meat shops in Double Story; gets them sealed

डबल स्टोरी में मीट की 10 दुकानों पर नगर निगम का शिकंजा, सील कराई दुकानें

Mon, 16 Nov 2026 08:33 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:33 PM IST
Municipal Corporation cracks down on 10 meat shops in Double Story; gets them sealed
सोनीपत। डबल स्टोरी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही मीट की दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर 10 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर एतराज जताते हुए अधिकारियों पर जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों और नियमों की अनदेखी के चलते यह कदम उठाया गया है। नगर निगम को डबल स्टोरी क्षेत्र के लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां संचालित मीट की दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट और गंदगी का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा। आरोप था कि दुकानदार इस गंदगी को सीवर लाइन में डाल रहे हैं। इससे सीवर जाम होने और आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलने की समस्या पैदा हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की ओर से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के माध्यम से उन्हें नियमों का पालन करने और दुकानों से निकलने वाली गंदगी का उचित तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए आयुक्त के आदेश पर 10 दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने जताया विरोध नगर निगम की टीम जब दुकानों को सील करने पहुंची तो दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। दुकानदारों का कहना था कि अधिकारी उन्हें जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई को लेकर अपना एतराज जताया और निगम अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्वच्छता और सीवर व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई डबल स्टोरी क्षेत्र में मीट की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। लोगों का आरोप था कि दुकानों से निकलने वाली गंदगी के कारण आसपास के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मामला नगर निगम आयुक्त तक पहुंचा था। आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वर्ष 2016 में भी इन दुकानों को सील कर दिया था। कुछ समय पर वहां के लोगों ने सील तोड़कर दोबारा दुकानें चालू कर दी थी। - डबल स्टोरी में अवैध रूप से दुकानें चलाई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आयुक्त के आदेश पर मीट की 10 दुकानें सील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई थी अगर दोबारा से सील तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी: बकरियों को बनाया चारा, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

16 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा के दौरान रामनगर पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

16 Nov 2026

बरेली: युवक की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

16 Nov 2026

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की जान पर संकट: दो दिन में दूसरी बार नाव के इंजन में लगी आग, प्रशासन ने दी चेतावनी

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा के परखम में भाजपा-संघ का महामंथन, योगी पहुंचे; स्मृति ईरानी और असीम अरुण भी आए

16 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: मिशन-2027 के लिए भाजपा का महामंथन, परखम पहुंचे सीएम योगी; मथुरा से साधेगा प्रदेश का सियासी गणित

16 Nov 2026

सोलन: कुमारहट्टी के पास पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

16 Nov 2026
विज्ञापन

रायबरेली में मार्केट रेट ज्यादा होने से समितियों में धान तौल कराने में किसान नहीं ले रहे दिलचस्पी

16 Nov 2026

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल दवाओं को बना रहा बेअसर, बिलासपुर में विशेषज्ञों ने किया जागरूक

16 Nov 2026

अमेठी में धान क्रय केंद्र का हाल, कहीं तौल का इंतजार तो कहीं बोरियों का अभाव

16 Nov 2026

लंबित मांगों को लेकर रामपुर में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर गरजे मजदूर

16 Nov 2026

बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन रिश्तेदारों की मौत

16 Nov 2026

खंडवा: नए नगर निगम भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग तैयार, पुरानी जगह बनेगा मॉल

16 Nov 2026

Video: ऊदा देवी के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले भवननाथ पासवान

16 Nov 2026

प्रयागराज - नाव से उतरने के दौरान पैर फिसलने से संगम में डूबा युवक, महाराष्ट्र से आया था परिवार

16 Nov 2026

शिमला में पेंशनर्स का धरना पांचवें दिन भी जारी, 194 माह के बकाया एरियर के भुगतान की मांग

16 Nov 2026

मंडी: नालागढ़ की कंपनी में 10 पदों पर भर्ती, मशीन ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों के लिए साक्षात्कार

16 Nov 2026

हमीरपुर में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के नाम पर बुजुर्ग से 17.43 लाख की साइबर ठगी

एएमयू छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

16 Nov 2026

रामपुर बुशहर: निपुण भारत मिशन के तहत कुमारसैन में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत बनाने पर जोर

16 Nov 2026

कानपुर: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

16 Nov 2026

नाहन-कुम्हारहट्टी हाईवे पर HRTC बस खराब होने से लगा जाम, दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें

16 Nov 2026

शामली: एनकाउंटर की आशंका में बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

16 Nov 2026

बिजनौर: पावर लिफ्टिंग में अंजली त्यागी ने जीता सिल्वर मेडल, 84 किलो भार वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान

16 Nov 2026

गोंडा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर रवाना हुआ वाहन

16 Nov 2026

कुंभ मेले की तैयारियों का आईजी ने लिया जायजा, अस्थायी पुलिस लाइन और यातायात प्रबंधन पर दिए निर्देश

16 Nov 2026

कानपुर: विद्युत मीटर और कार में तोड़फोड़, पूर्व परिचित पर धमकी देने का आरोप

16 Nov 2026

चकेरी के बड़े पार्क में पूर्वांचल छठ पूजा का भव्य आयोजन, 28 वर्षों से निरंतर हो रहा है कार्यक्रम

16 Nov 2026

फरीदकोट में आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिखाए काले झंडे, दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

मेरठ: मेडा कार्यालय में किसानों का धरना 15वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed