Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Locks hang on 10 shops; shopkeepers, grappling with a livelihood crisis, appeal to the Mayor for help.
{"_id":"6b005df9f66beb57da05124c","slug":"video-locks-hang-on-10-shops-shopkeepers-grappling-with-a-livelihood-crisis-appeal-to-the-mayor-for-help-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 दुकानों पर लटके ताले, रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे दुकानदारों ने मेयर से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दुकानों पर लटके ताले, रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे दुकानदारों ने मेयर से लगाई गुहार
सोनीपत। डबल स्टोरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से सील की गई मीट की 10 दुकानों को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मेयर राजीव जैन से मिला। दुकानदारों ने अपनी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से अवगत करवाते हुए दुकानों की सील खुलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि दुकानें बंद होने से उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
नगर निगम ने स्थानीय लोगों की शिकायतों और निगम आयुक्त के आदेश पर 16 नवंबर का डबल स्टोरी क्षेत्र में मीट की 10 दुकानों को सील किया था। निगम की ओर से आरोप लगाया गया था कि दुकानों से निकलने वाली गंदगी और अपशिष्ट सीवर लाइन में डाला जा रहा था। इससे सीवर जाम होने और आसपास गंदगी फैलने की समस्या पैदा हो रही थी।
अब दुकानदार रिंकू, अजय, नंदलाल, सरफराज, अमन, समीर व अनूप ने मेयर राजीव जैन से मिलने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मेयर को सौंपे मांग पत्र में बताया कि उनके परिवारों का पूरा खर्च दुकानों से होने वाली आमदनी पर निर्भर है। इसी कमाई से बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, परिवार का पालन-पोषण और अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते हैं। उनके पास आजीविका का कोई दूसरा साधन नहीं है। ऐसे में दुकानें बंद होने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। दुकानदारों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सभी सरकारी नियमों, स्वच्छता संबंधी मानकों और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। उन्होंने मेयर से आग्रह किया कि उनकी आर्थिक स्थिति और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सील की गई दुकानों को दोबारा खुलवाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि वे अपनी रोजी-रोटी कमा सकें और परिवारों का भरण-पोषण कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।