{"_id":"68541c929684f41dd500918c","slug":"video-health-workers-protest-in-sonipat-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जियो फेंसिंग हाजिरी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जियो फेंसिंग हाजिरी के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने लोकेशन आधारित जियो फेंसिंग हाजिरी का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कुलदीप दहिया ने किया और सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को महानिदेशक के ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारियों ने कहा कि यह प्रणाली कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन है और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी व संविधान के विरुद्ध है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार संसाधन और प्रशिक्षण दिए बिना ऑनलाइन कार्यों का दबाव बना रही है, जिससे मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि यह आदेश जल्द रद्द नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मीना, सह सचिव नवीन नरवाल, ब्लॉक प्रधान टेकराम दहिया व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।