{"_id":"6a98dd2df2c0d66a3c06f758","slug":"eeco-vehicle-collides-with-truck-on-kmp-expressway-in-sonipat-many-dead-nine-injured-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के तीन लोगों की मौत: केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन ने तोड़ा दम; नौ लोग घायल
Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
सार
सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। केएमपी पर मजदूरों से भरी एक ईको गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
sonipat road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी ईको गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची।

इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है।
नौ घायल, सभी की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम के रूप में हुई है। सभी घायल गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत गंभीर है और घायलों के बेहोशी की हालत में होने की जानकारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। पुलिस ने शवों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।