{"_id":"6834629d8a46522588052408","slug":"video-abvp-protest-outside-ashoka-university-2025-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अशोका विश्वविद्यालय के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रोफेसर अली खान को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अशोका विश्वविद्यालय के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्रोफेसर अली खान को हटाने की मांग
अशोका विश्वविद्यालय, राई के प्रोफेसर अली खान की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बाद की गई टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्र इकाई ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। विवि के गेट की तरफ बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
अशोका विश्वविद्यालय, राई के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ राई थाना में दो मुकदमे दर्ज किए थे। जिसमें एक मुकदमा गांव जठेड़ी के सरपंच योगेश व दूसरा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के बयान पर दर्ज किया गया था। जिसमें प्रोफेसर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। मामला ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर की गई फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। बाद में प्रोफेसर अली खान को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।