Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Vijay Hazare Trophy...Haryana defeated Gujarat by two wickets in the quarter final match
{"_id":"6783cdff633c72bb730a0551","slug":"vijay-hazare-trophyharyana-defeated-gujarat-by-two-wickets-in-the-quarter-final-match-rohtak-news-c-17-roh1020-580153-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विजय हजारे ट्राॅफी...क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विजय हजारे ट्राॅफी...क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 13 Jan 2025 05:41 AM IST
Link Copied
रोहतक। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हरियाणा व गुजरात के विजय हजारे ट्राॅफी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया। हरियाणा की टीम में रोहतक जिले के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। निशांत ने आठ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए व 21 रन बनाए। विजय हजारे ट्राॅफी के क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टीम ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन फिर 45 रन के निजी स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। फिर एक के बाद एक विकेट गंवा दिए व 84 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हेमंग पटेल के 54 रन की बदौलत गुजरात की पूरी टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में हरियाणा टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही 29 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। दूसरे विकेट के लिए हिमांशु राणा व अंकित के बीच 53 रन की साझेदारी की। 83 रन के स्कोर पर अंकित कुमार के रूप में हरियाणा का दूसरा विकेट गिरा। हिमांशु राणा की 66 रन की शानदार पारी की बदौलत हरियाणा ने गुजरात को दो विकेट से हराया। गुजरात टीम के रवि बिश्नोई ने चार विकेट लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।