फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DTC bus strike impact reaches Bahadurgarh; Metro

Rohtak News: डीटीसी बस हड़ताल का असर बहादुरगढ़ तक, मेट्रो ने बढ़ाए फेरे

Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
DTC bus strike impact reaches Bahadurgarh; Metro
बहादुरगढ़। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की जारी बस हड़ताल के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों का दबाव मेट्रो पर बढ़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। इसका सीधा असर बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले मेट्रो यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

डीएमआरसी ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए पूरे मेट्रो नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप बढ़ाई हैं। जरूरत के अनुसार मंगलवार को 8 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया गया।
विज्ञापन

डीटीसी बसों की हड़ताल के कारण दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन साधन बन गई है। ऐसे में बहादुरगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को पीक ऑवर में राहत देने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार 17 सितंबर को भी 8 अतिरिक्त ट्रेनें परिचालन में शामिल की जाएंगी। इनका संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यात्रियों की भीड़ और परिचालन जरूरत के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed