Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: Sanitation workers warn of another strike if they are not taken back on duty on Monday.
{"_id":"6aa689d4fb6fae7d4f02901b","slug":"video-rohtak-sanitation-workers-warn-of-another-strike-if-they-are-not-taken-back-on-duty-on-monday-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की दी चेतावनी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि 37 दिन की हड़ताल के बाद 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ संघ की बैठक में 16 मांगों पर सहमति बनी। लेकिन कुछ अधिकारी सरकार के आदेशों को मानने में आनाकानी कर रहे हैं।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर बने केस वापस लेने व कर्मचारियों को काम पर लेने की सहमति होने पर भी उनको काम पर नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सोमवार को काम पर वापस नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी।
इससे पहले उन्होंने संघ की बैठक में 11 सितंबर के फैसले की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि पक्की भर्ती करने पर सहमति बनी है। पालिका रोल के अनुभवी कर्मचारियों को इसमें लाभ मिलेगा। 15 दिन में विज्ञापन निकालने का समय निर्धारित किया है। 16 मांगों पर सहमति होने से कर्मचारियों में खुशी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।