फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Serving one's parents is true worship of the Divine: Acharya Usharbudh

माता-पिता की सेवा ही सच्ची देव पूजा : आचार्य उषर्बुध

Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Serving one's parents is true worship of the Divine: Acharya Usharbudh
सोनीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक सत्संग एवं वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन वेदनिष्ठ आचार्य उषर्बुध के ब्रह्मत्व में हवन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपप्रधान महेश जुनेजा ने की। यज्ञ के बाद आचार्य उषर्बुध ने कहा कि यज्ञ का अर्थ देव पूजा, संगतिकरण और दान है। उन्होंने बताया कि माता-पिता की सेवा ही सच्ची देव पूजा है।
विज्ञापन

स्वामी दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश में माता-पिता और आचार्य को देवतुल्य मानते हुए उनकी सेवा और सम्मान का संदेश दिया है। भजन गायक भूपेंद्र ने भजनों के माध्यम से माता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के निर्माण में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान प्रमोद मल्होत्रा, सुरेश छाबड़ा, ईश्वर सिंह दहिया, सविता बत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed