{"_id":"6aa5b700c45ae234ce0242e6","slug":"200-students-from-42-institutions-ran-for-hivaids-awareness-rohtak-news-c-197-1-snp1003-160393-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचआईवी-एड्स जागरूकता के लिए दौड़े 42 संस्थानों के 200 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचआईवी-एड्स जागरूकता के लिए दौड़े 42 संस्थानों के 200 विद्यार्थी
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में आयोजित मैराथन में शामिल प्रतिभागी। स्र
- फोटो : Department
सोनीपत। एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में जिला स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निर्देश पर आयोजित मैराथन में जिले के 42 शिक्षण संस्थानों से करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के माध्यम से एचआईवी-एड्स से बचाव के साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा और उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। छात्र वर्ग में आकाश ने प्रथम, विनय ने द्वितीय और रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में आस्था प्रथम, कल्पना द्वितीय और शिवांशी तृतीय रहीं। विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. अमिता पंवार ने कहा कि विद्यार्थियों ने मैराथन में उत्साह के साथ भाग लिया। युवाओं की भागीदारी स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है।
विज्ञापन
आयोजन में डॉ. अंकित, सुरेंद्र और उनकी टीम ने महाविद्यालय के साथ समन्वय किया। डॉ. सुनील त्यागी और अनिल प्रवेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।