{"_id":"697dfea4c241160d7305e989","slug":"video-national-kettlebell-competition-begins-2026-01-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एसआरएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय केटलबेल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एसआरएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय केटलबेल प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय केटलबेल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों से आए 80 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले दिन प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, सहनशक्ति एवं उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। इसमें 6 वर्ष से लेकर 73 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का आयोजन फेडरेशन के महासचिव संदीप, अध्यक्ष विनय सांगवान व कोषाध्यक्ष श्री प्रेम राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।