Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotional songs dedicated to Lord Narayana were sung.

Rohtak News: भगवान नारायण के भजनों का हुआ गुणगान

Tue, 03 Nov 2026 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 03 Nov 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Devotional songs dedicated to Lord Narayana were sung.
रोहतक। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में मंगलवार शाम को कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह कथा और आरती भी हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के भजनों का गुणगान किया और देर शाम तक भक्ति में लीन रहे। कथा के दौरान भगवान नारायण की महिमा का वर्णन किया गया। जूना अखाड़ा के उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज ने बताया कि कार्तिक माह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन गाए और भगवान नारायण के नाम का जाप किया। कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा कपिलपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि पूरे कार्तिक माह में प्रतिदिन शाम को कीर्तन होगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed