Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
In Rohtak, Deepender Hooda targeted the government, stating that they failed to extend the metro even by 82 inches in 12 years, while he is the one presenting the report card.
{"_id":"6ac25a091598c6b332030235","slug":"video-in-rohtak-deepender-hooda-targeted-the-government-stating-that-they-failed-to-extend-the-metro-even-by-82-inches-in-12-years-while-he-is-the-one-presenting-the-report-card-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- 12 साल में 82 इंच भी मेट्रो नहीं बढ़ा पाए, हिसाब हम दे रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- 12 साल में 82 इंच भी मेट्रो नहीं बढ़ा पाए, हिसाब हम दे रहे हैं
रोहतक। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को गांधी कैंप के मातूराम कम्युनिटी सेंटर में रोहतक ब्लॉक अधिवेशन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमसे हिसाब मांगा जा रहा है, जबकि हिसाब तो हम दे रहे हैं। 82 किलोमीटर छोड़ो, 40 किलोमीटर छोड़ो, ये सरकार 12 साल में 82 इंच भी मेट्रो को आगे नहीं बढ़ा पाई।
उन्होंने कहा कि हमारे दिल में रोहतक को लेकर दर्द था। बचपन से सुनते आ रहे थे कि दिल्ली की एक तरफ नोएडा है, एक तरफ गुड़गांव है, एक तरफ फरीदाबाद है। नोएडा कहां पहुंच गया, गुड़गांव कहां पहुंच गया, लेकिन जब रोहतक की बात आती थी तो रोहतक वहीं का वहीं खड़ा था।
उन्होंने कहा कि पहले बारिश होते ही स्कूलों की कई दिन की छुट्टी हो जाती थी, शहर के ऐसे हालात थे। सिर्फ नाम का शहर था। सरकारें आई-गईं, मैं राजनीति से ऊपर उठकर कह रहा हूं, लेकिन इस इलाके का नुकसान पूरे हरियाणा को हुआ।
दीपेंद्र ने कहा कि जब गुड़गांव का विकास हुआ तो गुड़गांव से आगे मानेसर, मानेसर से आगे रेवाड़ी, रेवाड़ी से आगे नीमराना और जयपुर तक विकास हुआ। इसी तरह अगर रोहतक का विकास होता तो हिसार, जींद, भिवानी सहित पूरे हरियाणा का विकास होता।
उसी सोच के साथ हमने कनेक्टिविटी, फोरलेन, रेल लाइन, बड़े शिक्षण संस्थान, एम्स जैसे बड़े अस्पताल, बिजली के कारखाने और यूनिवर्सिटी पर काम किया। रोहतक में तीन-तीन यूनिवर्सिटी बनीं, हेल्थ यूनिवर्सिटी बनी, स्टेट यूनिवर्सिटी बनी, लेकिन पिछले 12 साल में इनका बुरा हाल कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।