{"_id":"6b0c0e15a2523267b00ab8ae","slug":"video-district-level-nss-camp-concludes-at-srs-school-deo-confers-honors-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआरएस स्कूल में जिलास्तरीय एनएसएस शिविर का समापन, डीईओ ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएस स्कूल में जिलास्तरीय एनएसएस शिविर का समापन, डीईओ ने किया सम्मानित
रोहतक। एसआरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय एनएसएस शिविर का रविवार को समापन समारोह किया गया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
डीईओ मनजीत मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और बच्चों को समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कार्यक्रम अधिकारियों में वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कविशा जैन, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सचिन, हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मंजू, द आर्यन ग्लोबल स्कूल से दुर्गा देवी, डॉ. राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी से रामकली, गोल्डन क्रेसेंट पब्लिक स्कूल मांझा से सरिता शामिल रहीं।
पठानिया पब्लिक स्कूल से मोहन लाल, एसआरएस पब्लिक स्कूल से सीमा, सैनी गर्ल्स स्कूल से सुमन लता, दुहन पब्लिक स्कूल से वर्षा कुमारी, गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल से नवीन, वैश्य पब्लिक स्कूल से विजेता शर्मा, जेड ग्लोबल स्कूल से पिंकी लांबा, राजकीय कन्या स्कूल इस्माइला से किरण, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध से संतोष कुमारी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन से डॉ. नीलम कुमारी, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गगना सैनी को स्मृति चिन्ह दिया गया।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से डॉ. पंकज जैन, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा से डॉ. सतीश कुमार व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना से एनएसएस स्वयं सेवकों के साथ मौजूद रहीं। जिला एनएसएस समन्वयक अनुज मलिक व पूर्व जिला एनएसएस समन्वयक विजय शर्मा ने कहा कि सभी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने शिविर की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई व स्वयंसेवकों का निरंतर मार्गदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।