{"_id":"6ac20b99222991797909adc4","slug":"video-effigy-burned-in-fatehabad-demanding-the-start-of-government-procurement-of-paddy-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर फूंका पुतला
धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने शहर के भट्टू रोड स्थित अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
संगठन के सदस्य रविंद्र सिंह हिजरावां ने बताया कि किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंच चुके हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान मंडी में फसल लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि फसल तैयार करने में किसानों को काफी खर्च करना पड़ा है।
अब मंडी में फसल पहुंचने के बाद खरीद में देरी होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने तथा मंडी में फसल के उठान की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।