{"_id":"6ac20a1474239d00870556fb","slug":"video-asha-workers-protest-for-increased-honorarium-and-timely-payment-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय बढ़ाने एवं समय पर भुगतान के लिए आशाओं का प्रदर्शन, टीकाकरण का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय बढ़ाने एवं समय पर भुगतान के लिए आशाओं का प्रदर्शन, टीकाकरण का बहिष्कार
आगरा के बाह में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकत्री मानदेय बढ़ाए जाने एवं समय पर भुगतान किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। बाह विकास खंड की आशा कार्यकत्रियों ने टीकाकरण आदि का बहिष्कार कर शनिवार को प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा को सौंपा। अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से उनकी मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। आशा संगनी रश्मी शर्मा, माया देवी, पप्पी, अनीता देवी, रजनी देवी, राधा पचौरी ने बताया कि गर्भवती से लेकर नवजात तक की देखभाल करने वाली आशा कार्यकत्री मलेरिया, टीबी, डेंगू और अन्य संचारी रोगों का सर्वे रोकथाम में प्रभावी भूमिका निभाती हैं। परिवार नियोजन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को घर घर पहुंचाने का काम करने पर हर महीने 2000 रुपये का मानदेय मिलता है। 2 महीने से उसका भी भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से मानदेय बढ़ा कर 12 हजार रुपये किए जाने की मांग की। जिससे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। आशा संगनी का मानदेय 9 हजार से बढ़ा कर 20 हजार किए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में मंजू गुप्ता, कृष्णा देवी, बबली देवी, लक्ष्मी, दीक्षा, नेहा देवी, सविता, अनीता, विमला, रजनी, उर्मिला, विजयरानी, सरोज, सुधा, सुमनलता, सीमा, राकेश कुमारी, नीतू, शकुंतला देवी आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।