Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Brass vessels, a tractor implement, and a water pump motor stolen from a plot in Fatehabad; suspicious women spotted on CCTV.
{"_id":"6ac2061f2a9a1f8cce03ee02","slug":"video-brass-vessels-a-tractor-implement-and-a-water-pump-motor-stolen-from-a-plot-in-fatehabad-suspicious-women-spotted-on-cctv-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में प्लॉट से पानी की मोटर समेत पीतल के बर्तन और ट्रैक्टर के उपकरण चोरी, सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में प्लॉट से पानी की मोटर समेत पीतल के बर्तन और ट्रैक्टर के उपकरण चोरी, सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं
शहर के राजीव कॉलोनी पार्क के पास स्थित गुरुनाम सिंह कॉलोनी में एक प्लॉट से पानी की मोटर समेत कई सामान चोरी हो गए है। शिकायतकर्ता हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, तीन अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े दो बजे मकान के साथ पशुओं को बांधने वाले प्लॉट में रखी पानी की नई मोटर, पीतल की परात, पीतल की टोकनी, ट्रैक्टर के रोटावेटर का पीटीओ, ट्रैक्टर की टापलिंग और वाशिंग मोटर चोरी कर ली गई। शाम करीब पांच बजे जब परिवार के लोग प्लॉट में पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो सामान गायब मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो करीब सात-आठ महिलाएं सामान उठाकर ले जाती हुई दिखाई दीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, फुटेज में दिख रही महिलाओं पर पहले भी इसी तरह प्लॉट में चोरी करने का शक है। उन्होंने बताया कि मामले का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है और अपने स्तर पर सामान की तलाश भी की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।