{"_id":"6ac20a10f5e71ddb31092331","slug":"video-sanitation-workers-on-strike-in-mathura-garbage-dumped-at-intersections-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, चाैराहों पर डाला कूड़ा; सफाई व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, चाैराहों पर डाला कूड़ा; सफाई व्यवस्था प्रभावित
मथुरा में 540 सफाई कर्मचारियों को 15 दिन काम कराने के बाद कार्यमुक्त किए जाने और वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में रविवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। भैंस बहोरा स्थित वाल्मीकि वाटिका में संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी एकत्र हुए। इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर कूड़ा डालकर विरोध जताया। इससे चौराहों पर गंदगी फैल गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कामरेड उत्तम चंद सहजना ने कहा कि नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी की है। 540 कर्मचारियों से 15 दिन काम कराने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन काम का वेतन भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार से 11 कंपनियों में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। कर्मचारियों ने भरतपुर गेट चौराहा, होली गेट चौराहा, डीग गेट चौराहा, एसबीआई चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। प्रदर्शन में सुरेश चंद चौहान, प्रमोद वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, बंटी, प्रीतम सिंह, सनी प्रधान, संदीप सिंह, रवि कुमार, विकास कल्याण, बबीता, सुषमा, लक्ष्मी और दीपमाला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।