{"_id":"67890b51ef4bb2b7720d5f02","slug":"video-bjp-took-out-constitution-gaurav-yatra-in-rohtak","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में भाजपा ने निकाली संविधान गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में भाजपा ने निकाली संविधान गौरव यात्रा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:06 PM IST
Link Copied
भाजपा की ओर से वीरवार को एमडीयू से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर चौक तक संविधान गौरव यात्रा निकाली। प्रदेश के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में कोई कार्यकर्ता पैदल तो कोई बाइक, स्कूटी व कार में सवार होकर आंबेडकर तक पहुंचा।
प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों महू,नागपुर, मुंबई, लंदन व दिल्ली में स्मारक निर्माण करवाकर सम्मान दिया गया है। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर आदित्य बत्रा ने यात्रा में उपस्थित लोगों अभिनंदन किया। इस दौरान मदवि के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम मदवि से मेडिकल मोड,अशोका चौक होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे, जहां बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समापन मारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर के विचारों को भाजपा ने अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संविधान गौरव यात्रा का कार्यक्रम जनवरी माह के आखिरी तक चलेगा।
समापन समारोह को संत स्वदेश कबीर, कार्यक्रम के सह संयोजक डॉक्टर अशोक रंगा, एडवोकेट राकेश सपड़ा, डॉक्टर संजय जाखड़ व पूर्व डिप्टी मेयर राजकमल उर्फ राजू सहगल ने भी संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।