{"_id":"6aedd861efe786ad4401eb83","slug":"video-200-employees-of-the-company-staged-a-protest-demanding-bonuses-and-salary-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बोनस और वेतन की मांग को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस और वेतन की मांग को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 में मोटरसाइकिल के पुर्जे बनाने वाली विक्टोरा टेक्नोलॉजी ऑटो पार्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और बोनस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दीपावली के त्योहार से पहले वेतन और बोनस नहीं मिलने से नाराज करीब 200 कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन उन्हें अभी तक वेतन और बोनस को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई है। उनके परिवार त्योहार पर घर खर्च और खरीदारी के लिए वेतन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिना वेतन और बोनस के त्योहार मनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
कंपनी की महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्रबंधन के सामने बोनस देने की मांग रखी तो उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से गेट बंद करने की धमकी भी दी गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे कंपनी में नियमित रूप से काम कर रहे हैं और त्योहार के समय उन्हें वेतन तथा बोनस मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि मांग उठाने पर उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
कर्मचारियों के एकत्रित होने से कंपनी के मुख्य गेट पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि 7 तारीख को सैलरी देने की बजाय धनतरेस के दिन दिया जाए।
सभी कर्मचारियों को शुक्रवार को ही सैलरी दे दी जाएगी। कंपनी में सरकार की नीति के अनुसार भत्ते दिए जाते हैं। कर्मचारियों की मांगें भी नीति के अनुसार पूरी की जाएंगी, जो आरोप कर्मचारी लगा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।