Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leopard spotted on agricultural college campus; cage set up to capture it

Rewari News: कृषि महाविद्यालय परिसर में दिखा तेंदुआ, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on agricultural college campus; cage set up to capture it
महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन ​विभाग के अ​धिकारी। संवा
बावल। बावल स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय परिसर में छोटी दिवाली की शाम तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने बाग में बनी झुग्गियों को खाली करवा दिया है। विद्यार्थियों और कर्मचारियों से अकेले परिसर में नहीं जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड राहुल ने बताया कि छोटी दिवाली की शाम करीब 7:15 बजे उन्होंने बेर के बाग से निकलकर फालसा के बाग की तरफ जाते हुए तेंदुए को देखा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सिक्योरिटी इंचार्ज को दी। इसके बाद रीजनल डायरेक्टर और पुलिस की डायल 112 टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। वन विभाग की टीम ने परिसर में मिले पंजों के निशानों का फोटो लिया। शुरुआती जांच के दौरान जानवर की प्रजाति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन अब वन विभाग की ओर से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाग में बनी झुग्गियों को खाली करवा दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अकेले परिसर में नहीं जाने और समूह में रहने की हिदायत दी गई है।
आसपास के क्षेत्र में सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

इससे पहले झाबुआ के जंगल में मिला था तेंदुआ
इससे पहले बावल क्षेत्र के गांव झाबुआ के जंगल में तेंदुआ मिला था। करीब एक महीने तक तेंदुआ जंगलों में घूमता रहा था। वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद उसे पिंजरे में पकड़ लिया था। इसके बाद उसे सरिस्का के जंगलों में पहुंचाया गया था। इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरती थी। इसके अलावा पिछले वर्ष दिवाली से एक दिन पहले बावल के रेलवे रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में भी बाघ जैसे जानवर के दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया था। उस समय सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। नजदीकी रेलवे प्लेटफॉर्म पर भी तेंदुआ घूमता दिखाई दिया था। अब कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के प्रयासों में जुटी है।


वर्जन
विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए कृषि महाविद्यालय के बाग में पिंजरा लगाया गया है। कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और आसपास के लोगों को सचेत किया गया है।-प्रेम कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बावल।

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

महाविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देते वन विभाग के अधिकारी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed