Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari illuminated by the glow of lamps; spectacular fireworks followed the Lakshmi Puja.

Rewari News: दीपों की रोशनी से जगमगाया रेवाड़ी, लक्ष्मी पूजन के बाद जमकर हुई आतिशबाजी, गोवर्धन पूजा आज

Mon, 09 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rewari illuminated by the glow of lamps; spectacular fireworks followed the Lakshmi Puja.
दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। जिलेभर में रविवार को दिवाली धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिष्ठानों और घरों में लोगों ने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा की। घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, मोमबत्तियों और रंग-बिरंगी बिजली के झालरों से सजाया गया था। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इससे जमीन से आसमान तक रोशन हो उठा।
विज्ञापन

शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। लोग मिठाइयां, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और उपहार खरीदने में जुटे रहे। घरों में सुबह अमावस्या की पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया। शाम होते ही शहर की गलियां और मोहल्ले दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं। बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से भी घरों की आकर्षक सजावट की गई। व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली की खूब धूम रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिवाली की शुभकामनाओं के संदेशों का सिलसिला जारी रहा।

आज होगी गोवर्धन पूजा
ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय शास्त्री के अनुसार, 10 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और 56 भोग अर्पित करने का विधान है। इसके बाद गोवर्धन की सात परिक्रमा लगाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी घटना की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट प्रसाद वितरित किया जाता है।


11 नवंबर को मनेगी भाई दूज
डॉ. शास्त्री ने बताया कि 11 नवंबर को कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर भाई दूज अथवा यम द्वितीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार और वस्त्र आदि भेंट करते हैं। इस दिन चित्रगुप्त पूजन का भी विशेष महत्व है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

दिवाली पर पटाखे जलाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed