Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pollution levels reached 310 amidst fireworks

Rewari News: आतिशबाजी के बीच 310 तक पहुंचा प्रदूषण का स्तर

Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pollution levels reached 310 amidst fireworks
दिवाली की रात आतिशबाजी से नाईवाली चौक पर छाया धुआं। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के धुएं का असर शहर की आबोहवा पर दिखाई देने लगा है। दिवाली पर आतिशबाजी के चलते रेवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़कर 310 तक पहुंच गया था। यह स्थिति रेड जोन की श्रेणी में आती है और स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक मानी जाती है। हालांकि, सोमवार को प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम एक्यूआई 285 रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से ग्रैप-3 के तहत पाबंदियां लागू की गई हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद शहर की हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दिवाली के दौरान पटाखों से निकले धुएं और धूल के कणों ने प्रदूषण को और बढ़ा दिया। वहीं, मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने की स्थिति में प्रदूषक तत्व वातावरण में लंबे समय तक बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से दूरी बनाने की जरूरत है।

ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं : डॉ. चंद्रमोहन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी से निकलने वाला धुआं, सूक्ष्म कण और गैसीय प्रदूषक हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। प्रशासन की सख्ती के बावजूद चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल प्रदूषण बढ़ा रहा है। पड़ोसी राज्यों से प्रतिबंधित पटाखों की खेप पहुंचना और ग्रीन पटाखों के प्रति जागरूकता की कमी भी समस्या को गंभीर बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह प्रदूषण मुक्त नहीं होते और इनसे भी धुआं व प्रदूषक कण निकलते हैं। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर पहले ग्रैप-2 और इसके बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। इसके तहत निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध, धूल नियंत्रण, सड़कों पर पानी का छिड़काव और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई जैसे कदम शामिल हैं।

ग्रैप-3 के तहत ये हैं प्रमुख पाबंदियां
ग्रैप-3 लागू होने के बाद एनसीआर में धूल फैलाने वाली निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। भवन निर्माण, खुदाई, ड्रिलिंग और सड़क निर्माण पर प्रतिबंध है। स्टोन क्रशर, खनन गतिविधियां, सीमेंट, रेत और बजरी जैसी निर्माण सामग्री के खुले परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों पर निर्धारित जिलों में रोक लगाने के साथ सड़कों पर पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।


वर्जन:
प्रदूषण फैलाने वालों का नजर रखी जा रही है। साथ ही टीम का भी गठन किया गया है। जहां पर प्रदूषण फैलाते हुए पाया जाएगा, वहां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -निपुण गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed