{"_id":"6af20dc3a89ec86805054697","slug":"a-message-to-celebrate-a-pollution-free-diwali-conveyed-through-sand-art-rewari-news-c-198-1-rew1001-248440-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सैंड आर्ट से दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सैंड आर्ट से दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश
Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की सैंड आर्ट के साथ सैंड आर्टिस्ट लखनपाल। स्रोत: स्वयं
खोल। गांव खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजशास्त्र के प्राध्यापक एवं वरिष्ठ सैंड आर्टिस्ट लखनपाल ने छोटी दिवाली पर सैंड आर्ट तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यवाहक बीईओ एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि लखनपाल अपनी सैंड आर्ट के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर प्रदेश स्तर पर रेवाड़ी जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। पिछले वर्ष राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में आयोजित मैराथन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उनकी कलाकृति की विशेष सराहना की थी।
दिवाली पर तैयार कलाकृति के माध्यम से लखनपाल ने लोगों से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रंगोली, पुष्प सज्जा, मांडणे, चून पूरणा और फूल-पत्तियों के माध्यम से भी प्रकाश पर्व को सुंदरता और उत्साह के साथ मनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस तरह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए हम अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। सत्यवीर नाहड़िया ने लखनपाल की इस प्रेरक पहल को शिक्षा विभाग और समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें बधाई दी।