Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Preparations for paddy procurement in Panipat complete; buying to begin as soon as the crop ripens: Rana
{"_id":"6aa8167a6ebe0ae4670144b4","slug":"video-preparations-for-paddy-procurement-in-panipat-complete-buying-to-begin-as-soon-as-the-crop-ripens-rana-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में धान खरीद की तैयारियां पूरी, फसल पकते ही खरीद शुरू : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में धान खरीद की तैयारियां पूरी, फसल पकते ही खरीद शुरू : राणा
पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की तैयारियों को पूरा कर लिया है। मंडी में आते ही फसल की खरीद शुरू की जाएगी। किसानों का एक-एक दाना खरीसा जाएगा।
उन्होंने ये बात सोमवार को भाजपा के सेक्टर-13-17 स्थित कार्यालय श्याम कमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लाएं। उनको मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। मंडियों में आवक निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है तो सरकार पूरा धान खरीद करेगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद रही है। बाजार के उतार-चढ़ाव से किसानों को सुरक्षा देने के लिए भावांतर भरपाई योजना को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी का पूरा स्टॉक है। सरकार बाजार में चीनी के दामों में वृद्धि पर नजर रखे हुए है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।