{"_id":"6aa7c314fb49aeeb9909048f","slug":"video-electricity-board-pensioners-demand-pending-arrears-da-sundernagar-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: विद्युत बोर्ड पेंशनरों को अब भी एरियर और डीए का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: विद्युत बोर्ड पेंशनरों को अब भी एरियर और डीए का इंतजार
विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक सुकेत सिनेमा परिसर में अध्यक्ष ई.के.एस. जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त वरिष्ठ मुख्य अभियंताओं से लेकर लाइन स्टाफ और दिवंगत कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान लंबित एरियर, डीए और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं होने पर पेंशनरों ने नाराजगी जताई।
फोरम पदाधिकारियों ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को संशोधित वेतनमान के अनुसार अब तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार और विद्युत परिषद प्रबंधन से कई बार आग्रह करने के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
इकाई अध्यक्ष ई.के.एस. जम्वाल, महासचिव सोहन सिंह चौहान और प्रदेश उपमहासचिव जगमेल ठाकुर ने कहा कि उक्त अवधि में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के आधार पर पेंशन, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और अन्य लंबित वित्तीय लाभ भी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि कई पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके आश्रित परिवारों को भी लंबित भुगतान नहीं मिल पाया है। इससे परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
बैठक में कम्यूटेड पेंशन की रिकवरी पर लागू ब्याज दर को वर्तमान बैंक ब्याज दरों के अनुरूप कम करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा 15 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया गया।
फोरम ने मुख्यमंत्री से लंबित मांगों पर बिना किसी शर्त के शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। वहीं, विद्युत परिषद के चेयरमैन से पेंशनर्ज फोरम के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर पूर्व में लिए गए निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आग्रह किया गया।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पेंशनर्ज फोरम अपने आश्रित परिवारों सहित आंदोलन करने को मजबूर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।