{"_id":"6aa7c32e047755f3b40145ad","slug":"video-ganesh-chaturthi-celebrated-at-ganpati-dham-khatu-shyam-temple-in-muzaffarnagar-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया पूजन
मुजफ्फरनगर के गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने मोदक और लड्डुओं का भोग लगाकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तिमय माहौल बना रहा।
पूजन में व्यापारी नेता संजय मित्तल, जेपी चचा, रजत गोयल, रजत राठी, योगेश गोयल, अनिल गोयल और मंदिर अध्यक्ष भीमसेन कंसल सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा नई मंडी क्षेत्र की गलियों और बाजारों से होकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में स्वर्ण जड़ित रथ पर भगवान गणेश की महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।