Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Demolition drive targets three illegal colonies in Ugrakheri; roads and structures razed.
{"_id":"6ab5448c4d5911f7ed080546","slug":"video-panipat-demolition-drive-targets-three-illegal-colonies-in-ugrakheri-roads-and-structures-razed-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: उग्राखेड़ी में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, सड़कें और निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: उग्राखेड़ी में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, सड़कें और निर्माण किए ध्वस्त
पानीपत। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। गांव उग्रा खेड़ी में वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। विशेष तोड़फोड़ अभियान के तहत लगभग 16 एकड़ राजस्व भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से तीन अवैध निर्मित ढांचों, 20 डीपीसी (डीपीसी लेयर), पूरे कच्चे रास्तों के नेटवर्क और की गई डिमार्केशन (अंकन) को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। डीटीपी सुमित मलिक के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहित राठी, एटीपी अशोक कुमार तथा जेई अनिल लाकड़ी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटने वालों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।