Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:30 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन सुविधा के क्षेत्र में नई बस सेवा शुरू हो गई है। मैड़ी से ऊना वाया चुरुडू, बहेड़ी, सेरी, हम्बोली और भैरा नई इलेक्ट्रिक बस वीरवार से सड़क पर दौड़ने लगी।
चुरुडू में आयोजित कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पूजा-अर्चना के बाद नई बस को हरी झंडी दिखाकर ऊना के लिए रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
शुभारंभ कार्यक्रम में बस चालक अजय कुमार और परिचालक पंकज कुमार को सम्मानित भी किया गया। बस को रवाना करने के बाद विधायक सुदर्शन सिंह बबलू खुद बस में सवार हुए और भैरा तक पहुंचे।
विधायक के बस में पहुंचने पर हम्बोली और भैरा में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने फूलों के हार पहनाकर विधायक को सम्मानित किया और नई बस सेवा शुरू होने पर आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र से ऊना सहित अन्य स्थानों के लिए नियमित परिवहन सुविधा की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नई इलेक्ट्रिक बस सेवा से महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और जरूरत को देखते हुए नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी मार्ग पर एक और बस रूट संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और लोगों को बेहतर एवं नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
नई बस सेवा के अनुसार मैड़ी से ऊना के लिए बस दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी। करीब 12:45 बजे नंदपुर और 1 बजे चुरुडू पहुंचेगी। इसके बाद बहेड़ी, सेरी, हम्बोली और भैरा होते हुए करीब 1:30 बजे ऊना पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
वहीं ऊना से बस दोपहर 3:24 बजे मैड़ी के लिए रवाना होगी। बस के करीब 4 बजे चुरुडू और शाम 5 बजे मैड़ी पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
शुभारंभ अवसर पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।