{"_id":"6ab441c3b5e0b07d02096d1d","slug":"panipats-tilak-to-commentate-in-the-namo-cricket-league-a-major-platform-secured-after-a-38-year-journey-panipat-news-c-244-1-sknl1016-164701-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नमो क्रिकेट लीग में कमेंट्री करेंगे पानीपत के तिलक, 38 साल के सफर में मिला बड़ा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नमो क्रिकेट लीग में कमेंट्री करेंगे पानीपत के तिलक, 38 साल के सफर में मिला बड़ा मंच
विज्ञापन
नमो क्रिकेट लीग में कमेंटेटर बने पानीपत के तिलक राज। - सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी
पानीपत। क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में 38 साल से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे पानीपत के तिलक राज के लंबे सफर को अब बड़ा मंच मिला है। 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक पंचकूला में आयोजित होने वाली नमो क्रिकेट लीग के लिए उन्हें कमेंटेटर के रूप में चयनित किया गया है। उत्तर भारत समेत देशभर की 3500 टीमें इस समय 32 जोन में खेल रही हैं जो पंचकूला में फाइनल मुकाबलों में उतरेंगी। ऐसे में इतने बड़े क्रिकेट आयोजन में कमेंट्री की जिम्मेदारी मिलना तिलक के लिए खास उपलब्धि है।
नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का देंगे संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति आकर्षित करने का संदेश देना है। देशभर की टीमें इसमें भाग ले रही हैं। नमो लीग के अध्यक्ष व हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी तरुण भंडारी ने तिलक को कमेंट्री की जिम्मेदारी दी है। तिलक ने इसके लिए तरुण भंडारी और मनोज गोयत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर कमेंट्री करना उनके 38 वर्ष के सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नौल्था गांव से निकली आवाज अब बड़े मंच तक पहुंची
तिलक अब तक 22 राज्यों में क्रिकेट और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में कमेंट्री कर चुके हैं। डीडी स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स जैसे मंचों पर भी उनकी आवाज खेलप्रेमियों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब 50 वर्ष पहले नौल्था गांव से शुरू हुआ क्रिकेट के प्रति उनका जुनून आज देश के बड़े मंच तक पहुंच गया है। नमो लीग में कमेंट्री उनके इस लंबे सफर का नया पड़ाव है।