{"_id":"6ab4ef7b8727a5805c0dfff9","slug":"video-lkhanauu-ma-parakha-sagha-ka-aatamasamamana-ral-kashal-kashara-na-eka-samana-shakashha-vayavasatha-ka-maga-ka-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पारख संघ की आत्मसम्मान रैली, कौशल किशोर ने एक समान शिक्षा व्यवस्था की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पारख संघ की आत्मसम्मान रैली, कौशल किशोर ने एक समान शिक्षा व्यवस्था की मांग की
लखनऊ में पारख महासंघ की आत्म सम्मान यात्रा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को मलिहाबाद विधानसभा 4 अक्टूबर को बक्शी का तालाब विधानसभा 5 अक्टूबर को सिधौली विधानसभा 6 अक्टूबर को सरोजिनी नगर विधानसभा 7 अक्टूबर को जनपद उन्नाव 8 अक्टूबर को जनपद रायबरेली 9 अक्टूबर को जनपद बाराबंकी 10 अक्टूबर को जनपद हरदोई और 12 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में निकाली जाएगी। 4 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र बीकेटी में यह यात्रा यादव चौराहे से निकलेगी।
बक्शी का तालाब, इटौंजा, मोहोना, पहाड़पुर, कुर्सी रोड, देवा रोड होते हुए चिनहट में आत्म सम्मान यात्रा का समापन किया जाएगा। बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में 10 जगह एक समान शिक्षा देने कक्षा 6 से नशे के खिलाफ व अपराध के खिलाफ तथा रोजगार परक शिक्षा देने एवं देश की आजादी के आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए जन जागरण यात्रा है। दुनिया की विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए तथा धर्म परिवर्तन रोकने के लिए एक समान एक सिलेबस वाली शिक्षा सभी को देना अनिवार्य करना चाहिए। दूसरे चरण की आत्म सम्मान यात्रा की घोषणा 19 अक्टूबर के बाद शुरू होगी। इस मौके पर मान सिंह, जगदम्बा त्रिपाठी,विमलेश,मायाराम,संतोष रावत, स्वयंबर यादव,मदन मोहन,राकेश रावत,लक्ष्मी पाण्डेय, बाबू राम लोधी,सुरेश रावत,अजय,मनोज सभासद शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।