{"_id":"6ab441b46e02164bda0c1136","slug":"four-farmer-leaders-placed-under-house-arrest-in-sanauli-panipat-news-c-18-1-knl1004-998371-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सनौली में चार किसान नेता किए गए नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सनौली में चार किसान नेता किए गए नजरबंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। शाहबाद में बुधवार को आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए पानीपत पुलिस ने जिले के चार किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। किसान नेताओं के अनुसार, पुलिस देर रात और बुधवार अलसुबह उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। इसके चलते वे अन्य किसानों के साथ शाहबाद नहीं जा सके।
नजरबंद किए गए किसान नेताओं में भाकियू के पूर्व जिला प्रधान चूहड़ सिंह रावल छाजपुर कलां, किसान भवन के मौजूदा युवा जिला प्रधान बिंटू मलिक उग्राखेड़ी, भाकियू एवं पानीपत किसान भवन के पूर्व प्रधान सूरजभान रावल गढ़ी भलौर और ब्लॉक प्रधान नरेंद्र काला महावटी शामिल हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि सूरजभान रावल और नरेंद्र काला महावटी के घर से पुलिस बुधवार दोपहर बाद चली गई। वहीं, बिंटू मलिक और चूहड़ सिंह रावल के घर पर शाम चार बजे तक पुलिस मौजूद थी। इसके चलते दोनों अपने घर से बाहर नहीं जा सके।
विज्ञापन
चारों किसान नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि 22 सितंबर को शाहबाद में धान की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन से पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। उन्होंने इसे निंदनीय बताया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार धान की एमएसपी पर खरीद शुरू कर देती तो किसानों को प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती।