Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Argument between Congress leader and ASI in Jalandhar over a complaint regarding drug trafficking.
{"_id":"6ab4f2f7bc0eba2ada0d0bd1","slug":"video-argument-between-congress-leader-and-asi-in-jalandhar-over-a-complaint-regarding-drug-trafficking-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नशा तस्करी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और एएसआई के बीच बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नशा तस्करी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और एएसआई के बीच बहस
जालंधर की परागपुर पुलिस चौकी में कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान अंगद दत्ता और चौकी प्रभारी एएसआई हरदयाल के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता एक युवक की शिकायत पर नशा तस्करी के मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेने चौकी पहुंचे थे।
शिकायतकर्ता युवक करण का आरोप है कि उसने नंगल गांव में कथित तौर पर चिट्टा बेचने वाले एक व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद आरोपी उस पर हमला कर मौके से फरार हो गया। युवक का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
इसी शिकायत को लेकर अंगद दत्ता चौकी पहुंचे और एएसआई से नशा तस्करी के आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में सवाल किया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एएसआई ने कथित तौर पर कहा—“जाकर कह दो कि चौकी इंचार्ज कुछ नहीं कर रहा।” वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर एएसआई के नाराज होने और रिकॉर्डिंग बंद करवाने की कोशिश करने का दृश्य भी सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।