फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: 5-year-old child, abducted with the intent to sell, recovered safely after six days; two accused arrested.

पानीपत: बेचने की नीयत से अपहृत 5 साल का मासूम छह दिन बाद सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 09:57 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:57 PM IST
Panipat: 5-year-old child, abducted with the intent to sell, recovered safely after six days; two accused arrested.
पानीपत। जिला पुलिस ने पूरेवाल कॉलोनी से किडनैप किए गए पांच वर्षीय मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को दिल्ली जीटी रोड नरेला बाईपास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी पिछले पांच महीनों से पानीपत के डाहर गांव में किराये का मकान लेकर रह रहा था। दोनों आरोपियों ने बच्चे को एक लाख रुपये के लालच में आगे बेचने की नीयत से किडनैप किया था। मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की देर शाम थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत पूरेवाल कॉलोनी निवासी फिरदौस ने अपने 5 वर्षीय बेटे के अचानक लापता होने की सूचना दी थी। महिला के मुताबिक उसका पति मीट की रेहड़ी लगाता है। शाम करीब 7:30 बजे उनका सबसे छोटा बेटा रेहड़ी के पास खेल रहा था, लेकिन कुछ ही देर में वह रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की। 30 पुलिसकर्मी और 100 सीसीटीवी कैमरे, सीआईए-1 की टीम ने दिन-रात एक किया मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। लगभग 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने घटनास्थल और आसपास के सभी रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस एक-एक कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। आखिरकार 21 सितंबर (सोमवार) की शाम सीआईए-1 की टीम ने नरेला बाइपास (दिल्ली) के पास बिछाए गए जाल में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और बच्चे को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित छुड़ा लिया। समोसा खिलाने का लालच देकर लखनऊ ले गया था आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंकर लाल निवासी भरगवा, शाहजहांपुर, यूपी, हाल निवासी डाहर, पानीपत और समरतंज्य उर्फ सूरज निवासी जयपालपुर, सीतापुर, यूपी के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और दोनों पर यूपी में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी शंकर लाल ने खुलासा किया कि आरोपी सूरज ने उसे लखनऊ में कोई छोटा बच्चा लाकर देने पर एक लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया था। उसने आगे किसी को बच्चा बेचने का सौदा तय कर रखा था। 15 सितंबर की दोपहर शंकर पूरेवाल कॉलोनी में रेहड़ी के आसपास रेकी करता रहा। शाम को जैसे ही उसकी नजर अकेले खेल रहे बच्चे पर पड़ी, उसने समोसे का लालच दिया, गोद में उठाया और सिवाह बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बस में बैठकर सीधे लखनऊ निकल गया। छह दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी 21 सितंबर को दोनों आरोपी बच्चे को बेचने के मकसद से लखनऊ से दिल्ली लेकर पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब होते, पानीपत पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी मेधा भूषण ने बताया कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी कि बच्चा आगे किसको बेचा जाना था और क्या इस अंतरराज्यीय बच्चा चोरी नेटवर्क में अन्य लोग या गिरोह शामिल हैं। एसपी ने स्थानीय नागरिकों का सीसीटीवी कैमरों की जांच और प्राथमिक सूचनाएं साझा करने में पुलिस का पूरा सहयोग करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी से बदसलूकी, एसपी सिटी ने दी जानकारी

22 Sep 2026

थराली की बदहाल स्थिति पर कांग्रेसियों का धरना

22 Sep 2026

नालागढ़ कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों ने साझा किए जीवन के अनुभव, जागरूकता शिविर में युवाओं ने भी लिया हिस्सा

22 Sep 2026

पौड़ी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

22 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर बवाल

22 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बैग और पानी की बोतल ले जाने पर रोक

22 Sep 2026

फतेहाबाद में धूमधाम से गणेश मूर्ति का विसर्जन

22 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

22 Sep 2026

कानपुर: रेव मोती के सामने सर्वोदय नगर में कैटरिंग कारीगर ने फंदा लगा कर दी जान

22 Sep 2026

शाहजहांपुर: खमरिया में 9.23 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम, युवाओं को मिलेगी खेल सुविधा

22 Sep 2026

शाहजहांपुर: 235.61 लाख रुपये की लागत से संवर रहा राजकीय इंटर कॉलेज, डीएम ने परखी गुणवत्ता

22 Sep 2026

Punjab Census 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, जानें पूरी टाइमलाइन

सिरमौर: 80 हजार किराये के भवन में बीडीओ कार्यालय पर भाजपा ने उठाए सवाल

22 Sep 2026

बदायूं: रोडवेज बस की टक्कर से राजमिस्री और मजदूर की मौत

22 Sep 2026

मेरठ: सरधना में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु, ढोल की थाप पर विदेशी भक्त ने किया डांस

22 Sep 2026

नितिन नवीन बोले- पहले माफिया के नाम से जाना जाता था प्रदेश, अब विकास और एक्सप्रेसवे हैं पहचान

22 Sep 2026

बिसावर के घाटमपुर में लंपी का प्रकोप, पशु पालक परेशान

22 Sep 2026

अलीगढ़ में मोबाइल टावर से 38 घंटे बाद उतरे राजू सैनी, बोले यह

22 Sep 2026

गाजियाबाद प्रशासन से गुहार: तीन साल से जर्जर सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राएं रोज होती हैं परेशान; की ये मांग

22 Sep 2026

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से पीएफ और पेंशन में होगा फायदा

22 Sep 2026

फतेहाबाद में 15 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक गिरफ्तार, पांच प्राथमिकी है दर्ज

22 Sep 2026

बदायूं: अवैध वसूली के आरोपों को बताया गलत, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

22 Sep 2026

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की सभा, बोले- मजबूती से लड़नी होगी लड़ाई

22 Sep 2026

मेरठ: सदर सर्राफा बाजार से निकली मराठा समाज की गणेश विसर्जन यात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

22 Sep 2026

Meerut: विश्व शांति दिवस पर छात्राओं ने किया श्रमदान, गमलों की रंगाई-पुताई से संवारा कॉलेज परिसर

22 Sep 2026

जम्मू: नाग देवता के दरबार में उमड़ी आस्था, मेले में झूमे लोग

22 Sep 2026

जम्मू: बच्चों की बेहतर परवरिश पर मंथन, शादाब करेवा में ट्रेनिंग प्रोग्राम

22 Sep 2026

राजोरी: नौशेरा में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी मदद, 56 लोगों को बांटे 96 सहायक उपकरण

22 Sep 2026

जम्मू-कश्मीर: वासुकी नाग मेले में सोनम चौधरी ने बांधा समां, सुरों पर झूमे दर्शक

22 Sep 2026

जम्मू: कठुआ में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed