{"_id":"6ab25cabd5366016f6062400","slug":"video-two-accused-including-a-woman-arrested-in-fatehabad-with-31-kg-254-grams-of-cannabis-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत का 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी विश्वास निवासी सिसाय पुल, हांसी तथा चमेली निवासी सिसाय पुल, हांसी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में टीम ने गांव धांगड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी विश्वास के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 22 किलो 224 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं महिला आरोपी चमेली के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 9 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 31 किलो 254 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 16 लाख रुपये कीमत का यह गांजा कहां से लाया गया था, किस व्यक्ति से प्राप्त किया गया तथा इसकी आगे सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और संभावित नेटवर्क की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
जगदीश कुमार, डीएसपी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।