फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sugandh Dashami Celebrations: Devotees Immersed in Devotion to the Lord

Panipat News: सुगंध दशमी की धूम, भगवान की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sugandh Dashami Celebrations: Devotees Immersed in Devotion to the Lord
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। स्थानीय जैन मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सहित शहर के सभी जैन मंदिरों में दसलक्षण पर्व के छठे दिवस पर सोमवार को सुगंध दशमी (धूप दशमी) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने
विज्ञापन

मंदिरों में भगवान के चरणों में धूप अर्पित की। इससे पूरा वातावरण को महका
दिया। दसलक्षण पर्व के इस छठे दिन को उत्तम संयम धर्म के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
प्रातः काल की बेला में श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री जी का भव्य अभिषेक व विधान पूजन किया गया। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई। तत्पश्चात नित्य नियम पूजन के साथ प्रभु भक्ति का दौर शुरू हुआ। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को दिगंबर जैन समाज द्वारा धूप दशमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु परिवार सहित घर से धूप लेकर मंदिर पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन कर धूप खेते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना की कि धूप की पवित्र खुशबू की तरह उनका जीवन भी हमेशा महकता रहे और वे अपनी आत्मा को पसंद-नापसंद व गुस्से जैसे प्रलोभनों से मुक्त कर संयम की राह पर चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मेहुल जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा लगभग ढाई सौ वर्षों से भी अधिक प्राचीन धार्मिक परंपराओं को आज भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुगंध दशमी के पावन अवसर पर भव्य महाआरती (जोत नगर भ्रमण) की गई।

बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ महाआरती श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन नेमीनाथ मंदिर (मेन बाजार) पहुंची।
वहां सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर मेरी भावना का पाठ किया और भगवान की आरती उतारी। इसके बाद महाआरती श्री दिगंबर जैन मंदिर दुंदीवाला पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने प्रभु भक्ति की। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रश्न मंच व लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। अंत में महाआरती वापस श्री दिगंबर जैन मंदिर, जैन मोहल्ला पहुंची। यहां भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed